Friday, December 28, 2007

हिमाचल में भाजपा को पूर्ण बहुमत


28 दिसम्‍बर 2007 एजेंसियां जोश18.काम शिमला।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा की 68 सीटों में से 41 सीटें जीतकर भारतीय जनता पार्टी ने पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है। राज्‍य में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। उसके खाते में 23 सीटें आई है। राज्‍य में बहुजन समाज पार्टी को एक सीट मिली है। जबकि अन्‍य को 3 सीटें मिली हैं।
भाजपा के प्रेम कुमार धूमल का मुख्‍यमंत्री बनना लगभग तय है। वे बमसन विधानसभा सीट से निर्वाचित घोषित किए गए। मुख्‍यमंत्री और कांग्रेस उम्‍मीदवार वीरभद्र सिंह रोहडू विधानसभा सीट से चुनाव जीत गए हैं। राज्य के 65 विधानसभा चुनाव क्षेत्रों में 19 दिसम्बर को तथा किन्नौन, लाहौल स्पीती और भरमौर जनजातीय क्षेत्रों में 14 नवंबर को दो चरणों में मतदान हुआ था।
भाजपा ने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल के नेतृत्व में सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ा था। वहीं सत्तारूढ़ कांग्रेस मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में 67 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ा।

अंतिम दलीय स्थिति भाजपा 41 कांग्रेस 23 बसपा 1 अन्‍य 3 कुल सीट 68

0 टिप्पणियाँ: