हितचिन्‍तक- लोकतंत्र एवं राष्‍ट्रवाद की रक्षा में। आपका हार्दिक अभिनन्‍दन है। राष्ट्रभक्ति का ज्वार न रुकता - आए जिस-जिस में हिम्मत हो

Friday 28 December, 2007

हिमाचल के नतीजे से भाजपा में उत्साह

नई दिल्ली। गुजरात के बाद हिमाचल प्रदेश में जीत से उत्साहित भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि जनता कांग्रेस से पूरी तरह से तंग आ चुकी है। वह भाजपा को ही विकल्प के तौर पर देखती है इसलिए कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस लें।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पहले गुजरात और अब हिमाचल प्रदेश में पार्टी को मिली जीत से स्पष्ट हो जाता है लोग भाजपा को आशा भरी नजरों से देख रहे हैं। महंगाई, अल्पसंख्यक तुष्टीकरण तथा सुरक्षा की लचरता के कारण लोगों का कांग्रेस से मोह भंग हो गया है। उन्होंने कहा कि अगर किसी को विशेष पैकेज दिया जाता है तो वह धर्म के आधार पर नहीं बल्कि आर्थिक पिछड़ेपन और गरीबी के आधार पर दिया जाना चाहिए। राजनाथ ने हिमाचल की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि अब सभी कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए जी जान से जुट जाना चाहिए।

उधर, भाजपा ने कहा कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश में पार्टी को मिली विजय तो अभी लोकसभा चुनावों में मिलने वाली उस सफलता का ट्रेलर भर है, जिसमें लालकृष्ण आडवाणी के नेतृत्व में केंद्र में भगवा दल की सरकार बनेगी।

भाजपा के पक्ष में रहे हिमाचल चुनावों के रुझानों से उत्साहित भाजपा संसदीय दल की प्रवक्ता सुषमा स्वराज ने कहा कि केंद्र में कांग्रेस और संप्रग की उलटी गिनती शुरू हो गई है। हिमाचल की चुनावी विजय तो लोकसभा चुनाव में मिलने वाली सफलता का ट्रेलर मात्र है। पार्टी के प्रवक्ता राजीव प्रताप रुडी ने कहा कि भाजपा का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। आने वाले दिनों में लालकृष्ण आडवाणी के नेतृत्व में कें द्र में भाजपा की सरकार बनेगी।

No comments: